एनशॉर्ट्स
'भारत से मुकाबला सिर्फ आकाश में', तेजस फाइटर जेट क्रैश में पायलट की मौत पर आया पाकिस्तान का पहला रिएक्शन
दुबई एयरशो के आखिरी दिन भारत का स्वदेशी फाइटर जेट तेजस क्रैश हो गया था, जिसमें पायलट की भी मौत हो गई थी. अब इस हादसे पर पाकिस्तान की ओर से बयान सामने आया है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हादसे में जान गंवाने वाले पायलट के परिवार और भारतीय वायुसेना के प्रति संवेदना जताई. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश के साथ प्रतिस्पर्धा केवल आकाश में है. ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर लिखा, 'पाकिस्तान स्ट्रेटेजिक फोरम पूरे देश की तरफ से भारतीय वायुसेना और भारतीय वायुसेना के उस LAH LCA तेजस के पायलट के परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताता है, जो आज दुबई एयर शो 2025 में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.' फोरम के ‘X’ अकाउंट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, ‘पाकिस्तान स्ट्रेटेजिक फोरम’, पाकिस्तान और सहयोगी देशों के रक्षा विश्लेषकों की एक एजेंसी है, जो सामरिक और सैन्य अंतर्दृष्टि प्रदान करती
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।