एनशॉर्ट्स
भारत में चल रहे क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों का हमला, अंपायर की मौत; कई प्लेयर्स घायल
भारत में हो रहे क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिसमें 65 वर्षीय अंपायर माणिक गुप्ता की मौत हो गई. ये दर्दनाक हादसा उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में चल रहे एक क्रिकेट मैच का है. 15 से 20 खिलाड़ी इसमें घायल हो गए. बता दें कि मधुमक्खियों से बचने के लिए अंपायर और प्लेयर्स ग्राउंड पर लेट गए थे, जैसा मधुमक्खियों से बचने के लिए किया जाता है. क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड का हमला बुधवार शाम शुक्लागंज क्षेत्र के सप्रीू मैदान में हुआ. कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अंपायर माणिक गुप्ता इसमें अंपायरिंग कर रहे थे. तभी ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान मधुमक्खियों का झुंड वहां आ गया और ग्राउंड पर खड़े खिलाड़ी और अंपायर को डंक मारने लगे. सभी बचने के लिए ग्राउंड पर लेट गए, लेकिन मधुमक्खियां डंक मारती रहीं, जिसके बाद वहां अफरा तफरी मैच गई. गंभीर रूप से घायल हुए
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।