Politics
भारत ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, बांग्लादेश के नए PM तारिक रहमान को दिया दिल्ली आने का न्योता
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार (17 फरवरी) को बांग्लादेश के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत बधाई पत्र सौंपा. ओम बिरला, विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ भारत सरकार की ओर से रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. लोकसभा अध्यक्ष ने मालदीव के राष्ट्रपति, भूटान के प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं से भी मुलाकात की. तारिक रहमान को मिला दिल्ली आने का न्योता लोकसभा अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के साथ एक सार्थक बैठक संपन्न हुई. मैंने पीएम मोदी का व्यक्तिगत पत्र उन्हें सौंपा, जिसमें पीएम मोदी ने तारिक रहमान को जल्द से जल्द भारत आने का निमंत्रण दिया.' तारिक रहमान के साथ बैठक को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, 'मैंने भारत की जनता की ओर से हार्दिक बधाई दी और अपने दोनों पड़ोसी देशों के बीच स्थायी साझेदारी को और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।