एनशॉर्ट्स
भारत ने दूसरी बार रद्द किया लंबी दूरी का मिसाइल टेस्ट, चीन ने समंदर में तैनात कर दिए थे जासूसी जहाज
बंगाल की खाड़ी में भारत ने एक बार फिर लंबी दूरी का मिसाइल टेस्ट रद्द कर दिया है. 3485 किलोमीटर की रेंज वाली इस मिसाइल को भारतीय नौसेना की पनडुब्बी से विशाखापट्टनम से दागा जाना था, लेकिन इस परीक्षण की खबर सुनते ही चीन के कान खड़े हो गए हैं और उसने अपने चार-चार जासूसी जहाज हिंद महासागर में तैनात कर दिए. जासूसी के लिए हिंद महासागर पहुंचा चीनी जहाज लंबी दूरी की मिसाइल के परीक्षण को लेकर भारत ने नोटम यानी नोटूस टू एयरमैन जारी किया था. ये नोटम 1-4 दिसंबर के बीच के लिए जारी था. इस अवधि में सभी देशों की वायु सेनाओं और कॉमर्शियल एयरलाइंस को नोटम क्षेत्र में उड़ान भरने की चेतावनी जारी की गई थी. अक्टूबर के महीने में भी भारत ने एक लंबी दूरी की मिसाइल के लिए नोटम जारी करने के बाद रद्द कर दिया था. उस वक्त चीन के जासूसी जहाज हिंद
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।