एनशॉर्ट्स
भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे के बीच इस भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, IPL टीमों को दिया झटका
120 आईपीएल, 26 वनडे इंटरनेशनल और 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने अचानक संन्यास लेकर सबको चौंका दिया है. 37 साल का यह तेज गेंदबाज देश के लिए आखिरी बार 10 साल पहले 2015 में खेला था. आईपीएल में 134 विकेट लेने वाले मोहित शर्मा ने वनडे में 31 और टी20 इंटरनेशनल में छहल विकेट झटके. मोहित शर्मा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास मोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास का एलान किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "आज मैं क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान करता हूं. चाहे हरियाणा के लिए खेलना हो, या देश के लिए या आईपीएल, ये सफर मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं रहा है. मेरे करियर की बैकबोन बनने के लिए हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन का बहुत-बहुत शुक्रिया. मैं अनिरुद्ध सर का भी तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. उन्होंने मेरे लिए जो
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।