Sports
भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच देख फैंस को आई विराट कोहली की याद, अभिषेक क्यों हो रहे ट्रोल? देखें अजब-गजब रिएक्शंस
Virat Kohli India vs South Africa: मेजबान होते हुए भारतीय टीम बहुत बुरे हाल में आ जाएगी, यह किसने सोचा था. ग्रुप स्टेज में टॉप करके आ रही टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका से कड़ी चुनौती मिली है. अहमदाबाद में खेले गए सुपर-8 मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रनों का स्कोर खड़ा किया. दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने 188 रनों का लक्ष्य रखा. अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में इतना बड़ा स्कोर नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर कभी चेज नहीं हुआ है. खैर टीम इंडिया जब अपनी किस्मत आजमाने आई तो बल्लेबाजों ने आने-जाने का राग अलापा. पावरप्ले के भीतर ही भारतीय टीम 31 रन बनाकर 3 विकेट गंवा चुकी थी. फैंस को आई विराट कोहली की याद भारतीय टीम का इतना बुरा हाल देख फैंस विराट कोहली को याद करने लगे. वो विराट कोहली ही थे, जिन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में उस
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।