एनशॉर्ट्स
‘भारत चाहता है कि पाकिस्तान…’, PAK के रक्षा मंत्री का अफगानिस्तान को लेकर बड़ा दावा
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने शनिवार (1 नवंबर, 2025) को एक बार फिर से दो मोर्चों पर युद्ध करने का दावा किया है. ख्वाजा आसिफ का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब पाकिस्तान ने पिछले महीने ही अफगानिस्तान के साथ हुए संघर्ष के बाद हाल ही में युद्धविराम पर सहमति जताई है. पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान के बिगड़ते रिश्तों के बीच ख्वाजा आसिफ ने भारत पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि भारत चाहता है कि पाकिस्तान पूर्वी और पश्चिमी दोनों सीमाओं पर व्यस्त और उलझा रहे. उन्होंने देश की पश्चिमी सीमा पर अफगानिस्तान के साथ हालिया झड़पों और पूर्वी सीमा पर मई में भारत के साथ हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान के संघर्ष का जिक्र किया. अफगानिस्तान भारत के प्रॉक्सी के रूप में करता है काम- आसिफ पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ पहले भी अफगानिस्तान पर भारत के प्रॉक्सी के रूप में काम करने का
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।