एनशॉर्ट्स
भारत को डराने की कोशिश? जॉर्डन के राजा के सामने PAK सेना की हाई-इंटेंसिटी वॉर रिहर्सल, उतारे JF-17 और कोबरा हेलीकॉप्टर
भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने रविवार (16 नवंबर) को पंजाब प्रांत के झेलम स्थित तिल्ला फायरिंग रेंज में 'राद-उल-फतह' नाम से एक बड़ा सैन्य अभ्यास किया. यह ड्रिल भारतीय सीमा से सिर्फ 190 किलोमीटर की दूरी पर आयोजित की गई. अभ्यास में पाकिस्तानी सेना की 1 कॉर्प्स, एविएशन कॉर्प्स, सेकंड आर्टिलरी डिवीजन और 6th आर्मर्ड डिवीजन की यूनिट्स ने हिस्सा लिया. इस ड्रिल के दौरान सेकंड आर्टिलरी डिवीजन ने फतह-1 और फतह-2 मिसाइल सिस्टम का प्रदर्शन किया. साथ ही SH-15 आर्टिलरी गन की फायरिंग भी की गई. पाकिस्तान की एविएशन विंग की रेवाली स्क्वाड ने कोबरा और Z-10 ME अटैक हेलीकॉप्टर से लाइव फायरिंग कर अपनी क्षमता दिखाई. जॉर्डन के राजा के सामने शक्ति-प्रदर्शन इस सैन्य अभ्यास में जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय, पाक पीएम शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर शामिल हुए. जॉर्डन के राजा को प्रभावित करने के लिए पाकिस्तान ने JF-17
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।