एनशॉर्ट्स
भारत को इजरायल से मिलेगा खतरनाक हथियार, छिपकर दुश्मनों पर बरसाएगा बम, ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को किया था तबाह
ऑपरेशन सिंदूर में हेरॉन MK-II के सफल इस्तेमाल के बाद भारत ने अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए सैटेलाइट से जुड़े इन ड्रोन विमानों की अतिरिक्त खेप की खरीद के लिए इजरायल के साथ आपातकालीन प्रावधानों के तहत एक करार पर हस्ताक्षर किए हैं. अब इंडियन नेवी में भी शामिल होगा हेरॉन MK-II इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) के अधिकारी ने बताया कि हेरॉन MK-II मानवरहित हवाई वाहन (UAV) भारतीय सेना और वायुसेना के पास पहले से ही उपलब्ध हैं और अब इन्हें नौसेना में भी शामिल किया जाएगा. अधिकारी के मुताबिक, सितंबर में रक्षा मंत्रालय ने 87 एमएएलई ड्रोन की खरीद के लिए आरएफपी (प्रस्ताव के लिए अनुरोध) जारी किया था, जिसमें मेक इन इंडिया कार्यक्रम पर ध्यान केंद्रित किया गया था, जो विदेशी साझेदारी की अनुमति देता है. 'ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना की पहली पसंद' उन्होंने कहा, “हमारे लिए भारत एक प्रमुख ग्राहक है. हमारी साझेदारी तीन
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।