Sports
भारत के खिलाफ शानदार जीत के बाद ये क्या बोल गए साउथ अफ्रीकी कप्तान, कहा- 'हम इस जीत का जश्न मनाएंगे और फिर…'
साउथ अफ्रीका ने रविवार को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में 76 रन से शानदार जीत दर्ज की. साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने इस जीत के लिए डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस को सराहा है. डेविड मिलर (63) और डेवाल्ड ब्रेविस (45) ने उस वक्त टीम को संभाला, जब साउथ अफ्रीका ने 20 के स्कोर पर 3 विकेट खो दिए थे. यहां से इस जोड़ी ने 50 गेंदों में 97 रन की साझेदारी की. कप्तान मार्करम ने इन बल्लेबाजों की तारीफ में कहा, "यह सबसे अहम चीज साझेदारी रही. डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार काम किया, टीम को संभाला, पारी को स्थिर किया और हमें मैच में बनाए रखा. अंत के ओवरों में बातचीत यही थी कि इस मुकाबले में गेंद अच्छे से आ रही थी, थोड़ी स्पंजी भी लग रही थी, इसलिए रणनीति यह थी कि गैप खोजें, तेजी से रन दौड़ें,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।