एनशॉर्ट्स
भारत के खिलाफ आतंकी साजिश? दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु से 6 संदिग्धों को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है. इन पर पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों के समर्थन में ऑनलाइन सामग्री पोस्ट करने का आरोप है. सूत्रों के अनुसार, तिरुपुर में कुछ व्यक्तियों की ओर से सोशल मीडिया पर चरमपंथी और आतंकी समर्थन वाली कंटेटे साझा किए जाने की खुफिया जानकारी मिली थी. इसके बाद दिल्ली पुलिस की क्यू ब्रांच की एक विशेष टीम जांच के लिए तिरुपुर पहुंची. ANI के मुताबिक जांच के दौरान पुलिस ने छह संदिग्धों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया. इनमें दो आरोपियों को उथुकुली से, तीन को पल्लडम से और एक को थिरुमुरुगनपुंडी इलाके से पकड़ा गया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे. इन दस्तावेजों के जरिए वे तिरुपुर के गारमेंट उद्योग में रोजगार बनाए हुए थे. दिल्ली पुलिस
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।