एनशॉर्ट्स
भारत की बहू बनने वाली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने WBBL में किया कमाल, बल्लेबाजों को रन के लिए तरसाया
महिला बिग बैश लीग (WBBL 2025) का आयोजन जारी है, इसमें भारतीय खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिगेज भी खेल रही हैं. जेमिमा उस टीम का हिस्सा थीं, जिन्होंने इसी महीने भारत को पहला ओडीआई वर्ल्ड कप खिताब जिताया. लेकिन यहां हम भारत की इस बेटी की नहीं बल्कि भारत की होने वाली बहू की बात कर रहे हैं, जिन्होंने अपनी गेंदबाजी में कमाल किया. वो है ऑस्ट्रेलिया की अमांडा वेलिंगटन , जिन्होंने पंजाब के एक लड़के के साथ सगाई की थी. रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने ताजमहल में सगाई की थी. अमांडा वेलिंगटन महिला बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेल रही हैं. मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ उन्होंने शानदार गेंदबाजी की, जिन्होंने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 184 रन बनाए. अमांडा सभी में सबसे किफायती गेंदबाज रहीं, उन्होंने 2 विकेट भी चटकाए. 4 ओवर में दिया सिर्फ 1 चौका जहां एक तरफ अन्य गेंदबाजों की कुटाई हो रही थी, वहां
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।