एनशॉर्ट्स
भारत की जगह पक्की! लेकिन ओलंपिक में नहीं खेल पाएगा पाकिस्तान, ICC मीटिंग से आया हैरतअंगेज अपडेट
क्रिकेट की सबसे बड़ी और चर्चित राइवलरी में से एक भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला है, लेकिन ये दोनों टीमें अब आईसीसी इवेंट या मल्टी टीम टूर्नामेंट में ही आमने सामने होती हैं. इन दोनों टीमों के बीच किसी भी फॉर्मेट में द्विपक्षीय सीरीज नहीं होती. आखिरी बार दोनों टीमें एशिया कप 2025 फाइनल में आमने सामने थीं, जहां भारत जीतकर चैंपियन बना था. महिला टीम हाल ही में सम्पन्न हुए वर्ल्ड कप में भिड़ी थीं, यहां भी भारत जीता था. अब पुरुष क्रिकेट में दोनों टीमें अगले साल टी20 वर्ल्ड कप में आमने सामने होंगी, लेकिन ओलंपिक 2028 को लेकर भी चर्चा तेज है. यहां शायद भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने को न मिले. शुक्रवार को दुबई में अपनी हालिया बोर्ड बैठक के दौरान आईसीसी ने पुष्टि की कि पुरुष और महिला केटेगरी से 6-6 टीमें लॉस एंजिल्स ओलंपिक में भाग लेंगी. मौजूदा स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।