एनशॉर्ट्स
भारत का मास्टरस्ट्रोक! फ्रांस देगा राफेल, बदले में लेगा पिनाका, अमेरिका के HIMARS पर भारी पड़ेगा इंडिया
भारत अब पहले जैसा नहीं रहा. आज भारत सिर्फ हथियार खरीदने वाला देश नहीं है, बल्कि देसी वैज्ञानिकों द्वारा विकसित हथियारों का निर्यातक भी बन चुका है. अब भारतीय हथियारों का निर्यात केवल तीसरी दुनिया के देशों तक सीमित नहीं है, बल्कि विकसित देश भी भारत के रक्षा सिस्टम में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. इसी क्रम में फ्रांस भी भारत के एक खास सिस्टम को खरीदना चाहता है . इसके लिए उसकी एक हाई पावर कमेटी भारत का दौरा भी कर चुकी है. दरअसल भारत फ्रांस से 4.5 प्लस पीढ़ी के 114 राफेल लड़ाकू विमानों की डील की ओर बढ़ रहा है . यह करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये की मेगा डील है . भारत के हथियार खरीद इतिहास की यह संभवत सबसे बड़ी डील मानी जा रही है. हाल ही में रक्षा मंत्रालय की रक्षा खरीद परिषद ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. अब सुरक्षा मामलों की कैबिनेट
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।