एनशॉर्ट्स
भारत और अमेरिका के बीच कब तक होगी ट्रेड डील? ट्रंप के टैरिफ के बीच NITI के CEO ने बताई तारीख
नीति आयोग के सीईओ बी. वी. आर. सुब्रह्मण्यम ने शुक्रवार (7 नवंबर, 2025) को भरोसा जताया कि अमेरिका के साथ भारत के प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर नवंबर के अंत तक कुछ सकारात्मक खबरें सामने आ सकती हैं. उन्होंने कहा कि नवंबर के अंत तक राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन शुरू हो जाएगा. सुब्रह्मण्यम ने कहा, 'मुझे लगता है कि अमेरिका के साथ चीजें थोड़ी मुश्किल रही हैं और इसे फिर से शुरू करने की कोशिश की जा रही है. व्यापार वार्ता चल रही है. उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक हमें कुछ सकारात्मक खबर मिल सकती है.' अमेरिकी कंपनियां भारत में वैश्विक क्षमता केंद्र खोल रही हैं- सुब्रह्मण्यम नीति आयोग के सीईओ ने सीएनबीसी-टीवी18 के ग्लोबल लीडरशिप समिट 2025 कार्यक्रम में कहा कि भारत लगातार विदेशी निवेशकों को आकर्षित कर रहा है. उन्होंने कहा, 'अमेरिकी कंपनियां भारत में वैश्विक क्षमता केंद्र खोल रही हैं. इसका सीधा मतलब है कि
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।