0 1 min 2 mths
भारत आ रही बिग बैश लीग! लालची ऑस्ट्रेलिया करोड़ों भारतीयों का फायदा उठाने की तैयारी में, जानें क्या है माजरा
Sports
भारत आ रही बिग बैश लीग! लालची ऑस्ट्रेलिया करोड़ों भारतीयों का फायदा उठाने की तैयारी में, जानें क्या है माजरा
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड भारत में मौजूद बहुत बड़े क्रिकेट फैनबेस का फायदा उठाने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार बिग बैश लीग के अगले सीजन (BBL 2026-27) का पहला मैच भारत में करवाया जा सकता है. बताया जा रहा है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के 2 बड़े अधिकारी हाल ही में भारत दौरे पर आए थे. चेन्नई में पहला मैच करवाए जाने को लेकर चर्चा है. ऑस्ट्रेलियाई स्पोर्ट्स चैनल SEN Cricket की एक रिपोर्ट अनुसार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हेड ऑफ बिजनेस ऑपरेशंस, फिल रिगबी और हेड ऑफ कम्पटीशन डेवलपमेंट मार्गोट हार्ले हाल ही में चेन्नई पहुंचे थे. रिपोर्ट अनुसार ऑस्ट्रेलिया अब भारतीय और दक्षिण एशियाई मार्केट को टारगेट करना चाहता है. फिलहाल चेन्नई को संभावित वेन्यू के रूप में देखा जा रहा है. अगर BBL 2026-27 का पहला मैच भारत में हुआ, तो ये पहली बार नहीं होगा जब किसी ऑस्ट्रेलियाई लीग के मैचों का आयोजन किसी बाहरी देश में होगा.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.