Sports
भारत-अफगानिस्तान के बीच द्विपक्षीय ODI सीरीज की घोषणा, BCCI ने जारी की आधिकारिक शेड्यूल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की हलचल के बीच भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है. भारतीय टीम आईपीएल 2026 के बाद जून महीने में अपने घर पर एक नई चुनौती के लिए तैयार होगी. इस बार टीम इंडिया का मुकाबला अफगानिस्तान से होने जा रहा है, जो कई मायनों में खास रहने वाला है. पहली बार होगी द्विपक्षीय ODI सीरीज भारतीय टीम ने अब तक अफगानिस्तान के खिलाफ कई बार ICC टूर्नामेंट और एशिया कप जैसे बड़े मंचों पर वनडे मुकाबले खेले हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच आज तक कोई भी द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं खेली गई है. यही वजह है कि जून 2026 में होने वाली यह तीन मैचों की ODI सीरीज इतिहास में पहली बार दर्ज होगी. इस दौरे की शुरुआत एकमात्र टेस्ट मैच से होगी. न्यू चंडीगढ़ में 6 जून से 10 जून के बीच दोनो टीमों आमने-सामने होंगी. भारत और अफगानिस्तान
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।