एनशॉर्ट्स
भारतीय वायुसेना का Su-30MKI फाइटर जेट लापता, रडार से संपर्क टूटा, रक्षा मंत्रालय ने क्या बताया?
भारतीय वायु सेना का एक सुखोई फाइटर जेट लापता हो गया है. Su-30 जेट ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी, उसके बाद कर्बी आंगलॉन्ग जिले के आसमान में रडार से अचानक गायब हो गया. गुवाहाटी में रक्षा मंत्रालय के पीआरओ ने बताया है कि फाइटर एयरक्राफ्ट का रडार से संपर्क टूट गया है. भारतीय वायुसेना ने घटना के बारे में क्या बताया? भारतीय वायुसेना ने सुखोई 30 के लापता होने की घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है. पोस्ट में लिखा, 'भारतीय वायु सेना का एक Su-30 MKI विमान लापता बताया जा रहा है. विमान ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7:42 बजे संपर्क हुआ था. अधिक जानकारी जुटाई जा रही है, खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है.' An IAF Su-30 MKI is reported overdue. The aircraft had taken off from Jorhat, Assam and
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।