एनशॉर्ट्स
भारतीय नौसेना देश की समुद्री सुरक्षा के नए अध्याय की करेगी शुरुआत, 24 नवंबर को ‘माहे’ युद्धपोत को करेगी कमीशन
भारतीय नौसेना आत्मनिर्भर भारत पहल को मजबूती देते हुए अपनी स्वदेशी शक्ति को एक और महत्वपूर्ण मुकाम पर ले जाने की कवायद में जुटी हुई है. केरल के कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) में निर्मित ‘माहे’ श्रेणी के एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (ASW-SWC) का पहला जहाज ‘माहे’ अगले सप्ताह सोमवार (24 नवंबर, 2025) को मुंबई स्थित नेवल डॉकयार्ड में कमीशन किया जाएगा. भारत के पनडुब्बी रोधी अभियानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है माहे युद्धपोत भारतीय नौसेना का यह नया युद्धपोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत पहल को और मजबूती देते हुए उन्नत तकनीक, तेज गति और सटीक सामरिक क्षमताओं का सम्मिश्रण प्रस्तुत करता है. कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड की ओर से निर्मित यह युद्धपोत आकार में कॉम्पैक्ट है, लेकिन इसके बावजूद माहे युद्धपोत की मारक और निगरानी क्षमता इतनी जोरदार और सटीक है, जो तटीय इलाकों की सुरक्षा और भारत के पनडुब्बी रोधी अभियानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।