एनशॉर्ट्स
भतीजी के मेहंदी फंक्शन में राजपाल यादव ने धोती पहन किया डांस, सिर पर पल्लू लिए नाचीं पत्नी, वायरल वीडियो
एक्टर राजपाल यादव 17 फरवरी को तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आए हैं. उनके घर में शादी है. इसीलिए उन्हें बेल मिली है. राजपाल यादव की भतीजी की शादी है. राजपाल यादव भी इन खुशियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. अब उनका डांस करते हुए एक वीडियो सामने आया है. ये उनकी भतीजी के मेहंदी फंक्शन का वीडियो है. राजपाल यादव का डांस वायरल वीडियो में राजपाल यादव को कुर्ता और धोती में देखा जा सकता है. राजपाल यादव को सलमान खान की फिल्म हैलो ब्रदर्स के गाने 'तेरी चुनरिया' पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने जमकर डांस किया. इस दौरान वो काफी खुश दिखें. उनके साथ पत्नी राधा भी थीं. वो साड़ी पहने, सिर पर पल्लू लिए दिखीं. उन्होंने पल्लू पकड़कर किया डांस. राजपाल यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उनका मस्तमौला अंदाज पसंद आ रहा है.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।