एनशॉर्ट्स
'ब्रिटिश अधिकारी के स्वागत के लिए लिखा गया था जन गण मन', बीजेपी सांसद के बयान पर मचा बवाल
कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी के एक बयान ने बवाल मचा दिया है. उनका दावा है कि देश का राष्ट्रगान- जन गण मन, 'ब्रिटिश अधिकारी का स्वागत करने के लिए लिखा गया था.' उनके इस दावे पर कांग्रेस नेता और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियंक खरगे ने गुरुवार (6 नवंबर, 2025) को प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह आरएसएस का एक और वॉट्सऐप मैसेज है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने यह बयान उत्तर कन्नड़ जिले के होन्नावर में एक कार्यक्रम के दौरान दिया है. यह कार्यक्रम वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था. बीजेपी नेता कागेरी ने कहा कि वंदे मातरम को अधिक महत्व दिया जाना चाहिए और वंदे मातरम और जन गण मन दोनों का दर्जा समान है. उन्होंने कहा, 'मैं इतिहास के बारे में बात नहीं करना चाहता. वंदे मातरम को राष्ट्रगान
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।