ब्राजील की मॉडल से लेकर सद्दाम हुसैन तक… राहुल गांधी ने ‘H-फाइल्स’ में चुनाव आयोग पर क्या आरोप लगाए? 10 प्वाइंट में पढ़ें
November 5, 2025 | by Vanshika

एनशॉर्ट्स
ब्राजील की मॉडल से लेकर सद्दाम हुसैन तक… राहुल गांधी ने 'H-फाइल्स' में चुनाव आयोग पर क्या आरोप लगाए? 10 प्वाइंट में पढ़ें
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार (5 नवंबर 2025) को चुनाव आयोग और बीजेपी पर हरियाणा में कांग्रेस की भारी जीत को हार में बदलने की साजिश रचने का आरोप लगाया. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से एक दिन पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर 'वोट चोरी' का आरोप दोहराया. उन्होंने कहा कि उनकी टीम के पास 100 फीसदी सबूत हैं कि हरियाणा में करीब 25 लाख वोटर या तो नकली हैं या फिर वोटर लिस्ट के साथ छेड़छाड़ की गई है. 'संवैधानिक ढांचे को नष्ट करने की साजिश' कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आंशका जताई कि हरियाणा में सरकार चोरी हुई और अगला नंबर बिहार का हो सकता है. उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग केंद्र की बीजेपी सरकार के साथ मिलीभगत से काम कर रहा है और दोनों ने मिलकर देश के संवैधानिक ढांचे को नष्ट करने में सहयोग किया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
Listen:
RELATED POSTS
View all
