एनशॉर्ट्स
'बोला हेलो मैडम… और करने लगा गंदी हरकत', डॉग के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की डरावनी कहानी
सोशल मीडिया के इस जमाने में जहां पलक झपकते ही फोटोज और वीडियो वायरल हो जाते हैं, इसके बावजूद कुछ घटिया किस्म के लोगों में ना कानून का खौफ है और ना वो पिटाई से डरते हैं. राह चलते या कहीं भी मौका मिलते ही वो लड़कियों और महिलाओं संग गंदी हरकतें करना शुरू कर देते हैं. टीनएजर और युवतियों को आए दिन इन गंदी मानसिकता वाले लोगों से यौन उत्पीड़न जैसे मामलों का सामना करना पड़ता है. ताजा मामला कर्नाटक के बेंगलुरु जैसे हाईटेक शहर का है, जहां डॉग के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला का एक व्यक्ति ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया. डॉग के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी महिलाये घटना बेंगलुरु के इंदिरानगर इलाके में शनिवार सुबह करीब 11.57 बजे हुई, जब 33 वर्षीय महिला अपने डॉग के साथ हमेशा की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी. पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, महिला को
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।