एनशॉर्ट्स
बॉलीवुड सितारों से भरा वानखेड़े स्टेडियम, मेसी से मिलने पहुंचे करीना कपूर समेत ये स्टार्स
मशहूर फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अपनी शानदार गेम से दुनियाभर में नाम ही नहीं कमाया, बल्कि करोड़ों दिलों पर भी राज किया है. इन दिनों मेसी GOAT इंडिया टूर 2025 के तहत भारत में हैं और उन्होंने हैदराबाद से लेकर मुंबई तक का दौरा किया है. मेसी की एक झलक पाने के लिए फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. दिलचस्प बात यह है कि लियोनल मेसी का क्रेज सिर्फ आम फैंस तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कई बॉलीवुड सितारे और उनके बच्चे भी उनके दीवाने नजर आए. रिपोर्ट्स के मुताबिक टाइगर श्रॉफ, अजय देवगन, करीना कपूर समेत कई सेलेब्स ने मेसी से मुलाकात की, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. एक्ट्रेस करीना कपूर ने की मेसी से मुलाकातवानखेड़े स्टेडियम में लियोनेल मेसी की मुलाकात बॉलीवुड स्टार करीना कपूर और उनके दोनों बेटों तैमूर और जहांगीर से हुई. इस खास
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।