बॉलीवुड के 2 धुरंधरों ने 15 साल बाद मिलाया है हाथ, अक्षय कुमार एक और बड़ी फिल्म में दिखेंगे

एनशॉर्ट्स
बॉलीवुड के 2 धुरंधरों ने 15 साल बाद मिलाया है हाथ, अक्षय कुमार एक और बड़ी फिल्म में दिखेंगे
अक्षय कुमार लगातार फिल्में साइन कर रहे हैं. उनकी आने वाली फिल्मों की लिस्ट में ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘हाउसफुल 5’, ‘हेरा फेरी 3’, 'भूत बंगला' और 'हैवान' जैसी फिल्में शामिल हैं. इन्हीं सब के बीच उनके हाथ एक और फिल्म लगी है. वह और फिल्मों की तरह वह अपनी नई फिल्म में भी कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते नजर आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार उनकी जोड़ी फिल्म डायरेक्टर अनीस बज्मी के साथ बनेगी. यह महा संयोग करीब 15 साल बाद आया है. इससे पहले यह सुपरहिट जोड़ी 'थैंक यू', 'वेलकम' और 'सिंह इज किंग' जैसी फिल्मों में बनी थी. इन फिल्मों में अक्षय की कॉमिक टाइमिंग और अनीस के हल्के-फुल्के निर्देशन का शानदार तालमेल देखने को मिला. अब इस जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा. इस बारे में खुद डायरेक्टर ने ही कंफर्म किया है. View
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

