एनशॉर्ट्स
बॉर्डर 2 टीजर रिलीज: रोने लगे सनी देओल, वरुण धवन-अहान शेट्टी ने ली ग्रैंड एंट्री, दिलजीत दोसांझ नहीं आए नजर
'सनी देओल' की फिल्म बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज हो गया है. इस टीजर ने रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया है. टीजर में सनी देओल ने अपनी दमदार आवाज से फैंस का दिल जीत लिया और देशभक्ति का जज्बा भर दिया. टीजर रिलीज का इवेंट भी ग्रैंड लेवर पर हुआ. इस इवेंट में सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी पहुंचे. हालांकि, दिलजीत दोसांझ इस दौरान नजर नहीं आए. एक्टर्स की ग्रैंड एंट्री मेकर्स ने टीजर रिलीज के लिए फिल्म का सेट तैयार किया. सनी देओल ग्रीन कलर के कपड़ों में दिखे. उन्होंने पगड़ी भी पहनी थी. वहीं वरुण धवन और अहान शेट्टी भी साथ नजर आए. तीनों ने एक साथ गाड़ी में एंट्री ली. उनकी पीछे दूसरी गाड़ी में फिल्म के मेकर्स नजर आए. गाड़ी से उतरने के बाद सनी, वरुण और अहान ने बंदूक पकड़कर भी पोज दिए. View this post on
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।