‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग का किस्सा: चार दिन पहले ही सेट पर पहुंच गए थे सनी देओल, घबरा गए थे वरुण धवन

एनशॉर्ट्स
'बॉर्डर 2' की शूटिंग का किस्सा: चार दिन पहले ही सेट पर पहुंच गए थे सनी देओल, घबरा गए थे वरुण धवन
बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बॉर्डर 2' का टीजर आ गया है. मुंबई में लॉन्च इवेंट में आज सनी देओल भी मौजूद रहे. पापा धर्मेंद्र के निधन के बाद ये पहला मौका है जब सनी देओल किसी इवेंट में पहुंचे. इस दौरान वो इमोशनल भी दिखे. टीजर लॉन्च के मौके पर सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी सहित पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही. इस मौके पर कास्ट ने फिल्म और शूटिंग को लेकर कई दिलचस्प बातें बताई. वरुण धवन ने बताया कि शूटिंग के दौरान पहली बार जब सनी देओल ने उनका नाम लिया तो वो नवर्स हो गए. वरुण ने कहा- 'मैं बहुत सालों बाद नर्वस हुआ हूं, इमोशनल हुआ हूं. लेकिन मेरे लिए सबसे बड़ी बात यह थी कि मैं सनी देओल के साथ काम कर रहा हूं. तो जेनुइनली थैंक यू सर, थैंक यू सो मच कि आपने हम सबको आपके साथ काम करने का मौका दिया.'
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

