एनशॉर्ट्स
बॉबी देओल और तान्या ने खरीदे मुंबई में पांच ऑफिस स्पेस, ऋतिक रोशन से है कनेक्शन
बॉबी देओल अपनी फिल्मों के चलते तो चर्चा में बने ही रहते हैं. लेकिन इन दिनों एक खास वजह से एक्टर चर्चा में आ गए हैं. दरअसल बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या की फर्म ग्रीन स्टोन इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई में पांच कर्मर्शियल ऑफिस यूनिट्स खरीदी हैं. ये यूनिट्स 3,400 स्क्वायर फीट एरिया में बनी है, प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक इसकी कीमत करीब 15.05 करोड़ रुपये बताई जा रही है. फरवरी में ही हो गया था रजिस्ट्रेशनडॉक्यूमेंट्स के मुताबिक बॉबी देओल और उनकी पत्नी तानिया देओल ने ये पेकान एंड ट्रांसकॉन की युरा बिजनेस पार्क प्राइवेट लिमिटेड से खरीदी है. डॉक्यूमेंट्स के अनुसार ये ट्रांजेक्शन 27 फरवरी, 2026 को रजिस्टर्ड किया गया था, जिसमें स्टाम्प ड्यूटी 90 लाख रुपये से ज्यादा और रजिस्ट्रेशन फीस करीब 1.50 लाख रुपये थी. इस ऑफिस स्पेस के साथ ही पांच कार पार्किंग एरिया भी खरीदे गए हैं. ऋतिक रोशन से है
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।