बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में ‘धुरंधर’ की हाहाकार, महज 16 रुपये में मिल रही पायरेटेड कॉपी

बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में 'धुरंधर' की हाहाकार, महज 16 रुपये में मिल रही पायरेटेड कॉपी
एनशॉर्ट्स
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में 'धुरंधर' की हाहाकार, महज 16 रुपये में मिल रही पायरेटेड कॉपी
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को दर्शकों ने इतना पसंद किया है कि बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में इस फिल्म को लोग खूब देख रहे हैं. आपको बता दें रिलीज से पहले फिल्म को पाकिस्तान और गल्फ कंट्रीज में बैन कर दिया गया था. लेकिन, अब पाकिस्तान के बजारों में इस फिल्म की पायरेटेड कॉपी मौजूद है. वो भी बेहद ही सस्ते दामों पर, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे. मालूम हो कुछ वक्त पहले ही धुरंधर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था. नेटफ्लिक्स के जरिए घर बैठे ही पाकिस्तान के लोग इस फिल्म का लुफ्त उठा सकते थे. लेकिन, अब तो पाकिस्तान के बजारों में धड़ल्ले से इसकी पायरेटेड कॉपी बेची जा रही है. पाकिस्तान में बिक रही है पायरेटेड कॉपी की डीवीडी न्यूजीलैंड के एक व्लॉगर कार्ल रॉक ने हाल ही में यूट्यूब पर एक वीडियो डाली है, जिसमें देखने को मिल रहा है

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।