Sports
बैटिंग के बाद बॉलिंग में वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, सुपर-8 में 107 रन से हराकर जिम्बाब्वे को चटाई धूल
ZIM vs WI T20 World Cup 2026 Super-8 Highlights: वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए टी20 विश्व कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाया. फिर दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की तरफ से कमाल देखने को मिला और टीम ने 107 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए उतरी वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 254/6 रन बोर्ड पर लगाए. फिर रन चेज के लिए उतरी जिम्बाब्वे की टीम 17.4 ओवर में सिर्फ 147 रन पर ढेर हो गई. वेस्टइंडीज के लिए इन खिलाड़ियों ने किया कमाल पहले बैटिंग में टीम के लिए शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल और शेरेफेन रदरफोर्ड ने शानदार पारियां खेलीं. फिर गेंदबाजी में टीम के लिए गुडकेश मोती और अकील हुसैन ने कमाल किया. हेटमायर ने सबसे बड़ी पारी खेलते
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।