0 1 min 5 mths
एनशॉर्ट्स
बेंगलुरु: सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ डिलीवरी फ्रॉड, 1.85 लाख रुपए के फोन की जगह निकली ये चीज
बेंगलुरु में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को ऑनलाइन ऑर्डर किए गए महंगे मोबाइल फोन की जगह टाइल का टुकड़ा भेज दिया गया. पीड़ित की पहचान प्रेमानंद के रूप में हुई है, जो एक वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ हैं. उन्होंने दिवाली सेल के दौरान अमेजन ऐप से 1.85 लाख रुपए का सैमसंग Z Fold स्मार्टफोन खरीदा था.  पीड़ित ने पूरी रकम क्रेडिट कार्ड से चुका दी और तय तारीख पर डिलीवरी भी मिल गई. जब उन्होंने पैकेज खोला तो उनके होश उड़ गए. दरअसल अंदर फोन नहीं, बल्कि टाइल का एक टुकड़ा रखा हुआ था. प्रेमानंद ने बताया कि टाइल का वजन फोन के बराबर था, इसलिए पैकेज लेते वक्त उन्हें कोई शक नहीं हुआ. पीड़ित ने वीडियो सबूत के जरिए किया कंप्लेन उन्होंने समझदारी दिखाते हुए डिलीवरी बॉक्स खोलते समय पूरा वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब उनके पक्ष में एक मजबूत सबूत साबित हुआ है.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Listen:

↓ Download Audio

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.