एनशॉर्ट्स
बेंगलुरु: लाइट बंद करने की बात पर शुरू हुआ झगड़ा, कुछ ही मिनटों में बन गया खौफनाक मर्डर मिस्ट्री
पश्चिमी बेंगलुरु के गोविंदराजनगर इलाके में एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया. एमसी लेआउट स्थित एक डिजिटल वॉल्ट और फोटो-एडिटिंग फर्म में कार्यरत 41 वर्षीय कर्मचारी की शनिवार (01 नवंबर, 2025) को तड़के उसके ही सहकर्मी ने डम्बल से पीट-पीटकर हत्या कर दी. दोनों कर्मचारियों के बीच देर रात ऑफिस में लाइट बंद करने को लेकर झगड़ा हुआ था. कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने गुस्से में आकर पास में रखे डम्बल से सहकर्मी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. गोविंदराजनगर पुलिस थाने में सरेंडर करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. लाइट बंद करने को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 24 वर्षीय सोमला वामशी के रूप में हुई है, जो आंध्र प्रदेश के एक टेक फर्म का कर्मचारी था और नयनदहल्ली में रहता है. वहीं पीड़ित की पहचान भीमेश बाबू के रूप
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।