एनशॉर्ट्स
बुमराह-चक्रवर्ती की कोशिश नाकाम, अभिषेक का तूफानी अर्धशतक नहीं आया काम; 4 विकेट से जीता ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 मैच में भारत को 4 विकेट से हरा दिया है. जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने ऑस्ट्रेलिया को रोकने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट की जीत से नहीं रोक पाए. भारत ने पहले खेलते हुए सिर्फ 125 रन बनाए थे, कंगारू टीम ने छोटे लक्ष्य को 40 गेंद शेष रहते जीत लिया. ऑस्ट्रेलिया के सामने 126 रनों का छोटा सा लक्ष्य था. ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श की सलामी जोड़ी ने मिलकर सिर्फ 4 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया कास कोर 50 के पार पहुंचा दिया था. हेड 15 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए, दूसरी ओर कप्तान मिचेल मार्श ने 26 गेंद में 46 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस दौरान मार्श ने 2 चौके और चार गगनचुंबी छक्के लगाए. बुमराह-चक्रवर्ती की कोशिश नाकाम जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने ऑस्ट्रेलिया को छोटे स्कोर पर समेटने का भरपूर प्रयास किया. बुमराह ने 4
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।