एनशॉर्ट्स
बीजेपी ने संसद में ई-सिगरेट पीते हुए TMC सांसद कीर्ति आजाद का वीडियो किया शेयर, ममता बनर्जी से मांगा जवाब
तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें सांसद आजाद संसद के अंदर सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं. यह ई-सिगरेट बताई जा रही है. बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने वीडियो शेयर कर लिखा है कि जिस टीएमसी सांसद पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने संसद के अंदर वेपिंग करने का आरोप लगाया है, वह कोई और नहीं बल्कि कीर्ति आजाद हैं. अमित मालवीय ने कहा कि उनके जैसे लोगों के लिए नियम और कानून साफ तौर पर कोई मायने नहीं रखते हैं. जरा सोचिए कितनी हिम्मत है कि सदन में रहते हुए हथेली में ई-सिगरेट छिपाकर रखी थी. हो सकता है कि ध्रूमपान करना गैरकानूनी न हो, लेकिन इसका इस्तेमाल करना बिल्कुल भी मंजूर नहीं है. ममता बनर्जी को अपने सांसद के इस गलत व्यहवहार पर सफाई देना चाहिए. The TMC MP accused by BJP MP Anurag Thakur
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।