एनशॉर्ट्स
बीजेपी देशभर में मनाएगी राष्ट्रीय सम्मान दिवस, बंगाल में 1100 जगह होगा वंदे मातरम का सामूहिक गायन
भारतीय जनता पार्टी वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करेगी. 7 नवंबर को वंदे मातरम के 150 साल पूरे हो रहे हैं ऐसे में केंद्र सरकार और बीजेपी ने देश में 150 स्थानों पर सामूहिक वंदे मातरम गायन का कार्यक्रम रखा है. पार्टी बंगाल में भी इस कार्यक्रम को बड़े स्तर पर मनाएगी और 7 नवंबर को ही 1100 जगहों पर सामूहिक गायन का कार्यक्रम रखा है. पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले इस आउटरीच प्रोग्राम को बंगाल की संस्कृति और अस्मिता को बढ़ावा देने के संदेश तौर पर भी देखा जा रहा है. अगले साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं. BJP ममता सरकार पर लगातार हमलावर है. वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के इस ऐतिहासिक अवसर पर बीजेपी पश्चिम बंगाल में एक बड़े आउटरीच अभियान के रूप में आयोजन करने जा रही है. पार्टी का उद्देश्य वंदे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।