एनशॉर्ट्स
बिहार में वोट कटवा पार्टी बनकर उभरी PK की जनसुराज, ओवैसी-मायावती ने महागठबंधन को कितनी सीटों पर पहुंचाया नुकसान?
बिहार विधानसभा 2025 चुनाव के नतीजों ने न सिर्फ NDA खेमे को भर-भरकर खुशियां दी हैं. बल्कि, इस राजनीतिक मोड़ ने 2010 में हुए चुनावों की याद दिला दी है. जब NDA सत्ता में आई थी, उसी को इस बार जनता ने फिर से चुना है. इस बार बिहार की जनता ने NDA को 202 सीटें दी हैं. इधर, महागठबंधन (MGB) 35 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाया है. ये रिजल्ट दोनों के लिए हैरान करने वाला और अप्रत्याशित रहा है. इन सब राजनीतिक बयानबाजी से इतर इस चुनाव में जो सबसे ज्यादा हैरान करने वाला रहा है, वो है प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी, मायावती की बीएसपी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम. इन तीन दलों ने विपक्षी गठबंधन को अच्छा-खासा नुकसान पहुंचाया है. जनसुराज ने कितनी सीटों पर पहुंचाया MGB को नुकसान? इस चुनाव में जो सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र थी, वो पार्टी जनसुराज रही. यह राजनीतिक
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।