एनशॉर्ट्स
बिहार में चौकीदार-दफेदारों पर लाठीचार्ज से भड़की कांग्रेस, नीतीश सरकार को बताया तानाशाह, कहा- सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा…
बिहार की राजधानी पटना में सोमवार (23 फरवरी) को चौकीदार और दफादारों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. पटना के डाक बंगला चौराहे पर दफादार-चौकीदार बैरिकेडिंग तोड़ कर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे थे. प्रदर्शन उग्र होने पर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए खदेड़ा. अब कांग्रेस ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे बिहार की BJP-JDU सरकार की 'तानाशाही' बताया. कांग्रेस ने बीजेपी-जेडीयू पर साधा निशाना कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के लाठीचार्ज का वीडियो पोस्ट कर लिखा,'बिहार की BJP-JDU सरकार की तानाशाही देखिए. चौकीदार शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, अपनी मांगों को उठा रहे थे. सरकार ने पुलिस भेजकर इन पर लाठियां चलवाईं. कई चौकीदार गंभीर रूप से घायल हैं. नरेंद्र मोदी और BJP की सरकारों को विरोध की आवाज बर्दाश्त नहीं है. ये संविधान में मिले अधिकार को कुचलने में लगे हैं.'
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।