एनशॉर्ट्स
'बिहार में गोबी की खेती को मंजूरी', NDA की जीत के बाद असम के मंत्री की पोस्ट वायरल; भड़की कांग्रेस
बिहार में एनडीए को 202 सीटों के साथ बंपर बहुमत मिला है, जिसके बाद बीजेपी और जेडीयू के नेताओं के यहां जश्न का माहौल है. इस बीच असम सरकार में कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल ने एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है. हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सिंचाई विभाग मंत्री अशोक सिंघल ने गोभी के खेत की तस्वीर साझा की और लिखा- 'बिहार में गोबी की खेती को मंजूरी.' उनकी इस पोस्ट को 1989 में हुए भागलपुर दंगों से जोड़कर देखा जा रहा है. दरअसल, इस नरसंहार में कई मुसलमानों को मारकर खेत में दफना दिया गया था. जहां बाद में शवों को छिपाने के लिए फूलगोभी के पौधे लगाए थे. Bihar approves Gobi farming ✅ pic.twitter.com/SubrTQ0Mu5 — Ashok Singhal (@TheAshokSinghal) November 14, 2025 भागलपुर दंगों में एक हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे. कुछ जांच में पता
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
Listen:

Leave a Reply