एनशॉर्ट्स
बिहार में करारी हार के बाद महागठबंधन में टेंशन! कांग्रेस में उठी 'एकला चलो' की मांग; RJD ने कसा तंज
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठबंधन के खराब प्रदर्शन के बाद राजद और कांग्रेस के बीच तल्खियां बढ़ती दिख रही हैं. दोनों दलों के नेता अब एक-दूसरे को आईना दिखाने की भी कोशिश कर रहे हैं. कुछ खास नहीं कर सका महागठबंधनदरअसल, हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में शामिल राजद ने 143 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन 25 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है. वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार छह सीटों पर ही जीत दर्ज कर सके. इसके अलावा महागठबंधन में शामिल मुकेश सहनी विकासशील इंसान पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी. हार की वजहों की तलाश जारीचुनाव परिणाम के बाद सभी दलों में समीक्षा बैठकों की शुरुआत हुई, जिसमें हार के कारणों की तलाश की जा रही है. राजद जहां पटना में प्रमंडलवार बैठक कर खराब प्रदर्शन के कारणों को खोज रही है, वहीं कांग्रेस के नेता दिल्ली में समीक्षा
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।