एनशॉर्ट्स
बिहार चुनाव नतीजे: कर्नाटक के मंत्री ने SIR पर मढ़े आरोप, कहा- 65 लाख वोट डिलीट किए गए
बिहार विधानसभा चुनाव 2205 में एनडीए की प्रचंड जीत से एक ओर जहां बीजेपी गदगद है तो वहीं दूसरी ओर महागठबंधन की करारी हार से विपक्ष नाखुश है. विपक्ष बिहार चुनाव को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर है. जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के बाद अब कांग्रेस की कर्नाटक सरकार में मंत्री संतोष लाड का बयान सामने आया है. कर्नाटक के मंत्री संतोष लाड ने बीदर में कहा कि बिहार चुनाव में हार का कारण यह है कि SIR की वजह से 65 लाख वोट डिलीट कर दिए गए. साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को वोट के बदले 10,000 रुपये दिए. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि 10,000 रुपये देने के पीछे क्या मकसद है?. 'चुनाव आयोग के समर्थन से बीजेपी-नीतीश ने चुनाव जीता'कांग्रेस नेता संतोष लाड ने पीके के हवाले से कहा कि प्रशांत किशोर कहते हैं कि दूसरे देशों से मिले
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।