एनशॉर्ट्स
'बिहार की जीत घुसपैठियों को…', डिनर बैठक में अमित शाह ने बंगाल चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
बिहार चुनाव में मिली एनडीए को सफलता के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज अपने आवास पर विशेष डिनर बैठक बुलाई. इस बैठक में राज्य के कई बड़े नेता शामिल हुए. साथ ही गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे. यहां आगे की रणनीति, चुनाव प्रबंधन, और भविष्य की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. इस बैठक में बिहार चुनाव में लगे अन्य राज्यों के नेताओं को भी बुलाया गया. बैठक में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई. अब डिनर बैठक खत्म हो गई है. बैठक कौन- कौन रहा मौजूद?राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर हुई इस बैठक में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, मोहित बेनीवाल, बिहार क्षेत्रिय संगठन मंत्री नागेंद्र, प्रदेश संगठन मंत्री भीखू भाई दालसानिया, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, दिलीप जायसवाल और सम्राट चौधरी भी पहुंचे. इनके अलावा विजय सिन्हा, नरोत्तम मिश्रा, सिद्धार्थनाथ सिंह, नित्यानंद राय, शलभ मणि त्रिपाठी, सुब्रत
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।