एनशॉर्ट्स
'बिहार का बच्चा रंगदार बनना चाहिए या डॉक्टर', बिहार चुनाव के दूसरे चरण से पहले सीतामढ़ी में RJD पर बरसे पीएम मोदी
बिहार चुनाव के दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होना है. इससे ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महागठबंधन पर जमकर बरसे. उन्होंने शनिवार (8 नवंबर) को राष्ट्रीय जनता दल पर निशाना साधते हुए कहा कि आप जरा इन जंगलराज वालों के गाने और इनके नारे सुन लीजिए. आप कांप जाएंगे कि ये क्या सोचते हैं, क्या बोलते हैं. पीएम मोदी ने सीतामढ़ी में जनता को संबोधित करते हुए कहा, ''आज मां सीता की इस पुण्य भूमि पर आया हूं, आपका आशीर्वाद ले रहा हूं, तो इतने उत्साह से भरे लोगों के बीच वो दिन याद आना स्वाभाविक है. मां सीता के आशीर्वाद से ही बिहार विकसित बिहार बनेगा. ये चुनाव तय करेगा कि आने वाले सालों में बिहार के बच्चों का भविष्य क्या होगा, आपकी संतानों का भविष्य क्या होगा, इसलिए ये चुनाव बहुत अहम है.'' महागठबंधन पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री मोदी उन्होंने महागठबंधन का जिक्र करते हुए कहा,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।