एनशॉर्ट्स
बिहार एग्जिट पोल के नतीजों में हुआ गजब! महागठबंधन में शामिल इस दल का नहीं खुला खाता
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी 243 सीटों पर मतदान खत्म होने के बाद मंगलवार (11 नवंबर 2025) को कई एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आए. लगभग सभी एग्जिट पोल में संभावना जताई गई है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर बिहार में सरकार बना सकता है. Poll Diary एग्जिट पोल की मानें, तो मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में एक भी सीट मिलने की संभावना नहीं है. Poll Diary के एग्जिट पोल में NDA को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है. उसका कहना है कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 184 से 209 सीटें हासिल करते हुए साल 2010 के विधानसभा चुनाव की तरह प्रदर्शन कर सकता है. इस सर्वे में कहा गया है कि विपक्षी महागठबंधन को 32 से 49 सीटों से ही संतोष
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।