एनशॉर्ट्स
बिकने जा रही है RCB, IPL 2026 से पहले विराट कोहली की टीम को मिल जाएगा नया मालिक!
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण के लिए होने वाले ऑक्शन की तैयारी चल रही है, इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बिकने से जुड़ी एक नई खबर आई है. पिछले कुछ दिनों से इसकी खबर थी, लेकिन अब रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आरसीबी की बिक्री प्रक्रिया शुरू हो गई है. अगले सीजन से पहले ये प्रक्रिया खत्म हो जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक खुद फ्रेंचाइजी के मौजूदा मालिक डियाजियो (Diageo) ने इसका एलान किया है. 2008 से लीग का हिस्सा रही आरसीबी ने पिछले संस्करण (2025) अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था, ये विराट कोहली का भी पहला खिताब था जो पहले सीजन से इस टीम के लिए खेल रहे हैं. आरसीबी की पुरुष टीम IPL और महिला टीम WPL में खेलती हैं. पिछले काफी समय से आरसीबी के बिकने की अटकलें थी, लेकिन अब खुद फ्रेंचाइजी के मालिक डियाजियो (Diageo) ने इसकी पुष्टि की है. क्रिकबज की रिपोर्ट
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।