Sports
'बाहर निकाल देना चाहिए…', मोहसिन नकवी पर भड़के पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी! कह डाली बड़ी बात
टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में हराया. पाकिस्तान के लोगों को उम्मीद थी कि उनकी टीम भारत को कड़ी टक्कर दे पाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. पूरे मैच में कभी भी कोई ऐसा मौका नहीं आया, जब लगा हो कि पाकिस्तान हावी है या जीत सकता है. 2022 से पाकिस्तान भारत के खिलाफ एक मैच भी नहीं जीत पाया है. हालांकि इस बार निशाने पर खिलाड़ियों से ज्यादा मोहसिन नकवी है, जिन्हें पिछले काफी समय पाकिस्तान हीरो बनाए बैठे हैं. अब पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपनी भड़ास निकाली है. मोहम्मद यूसुफ ने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि पॉलिटिक्स प्रभाव या व्यक्तिगत एजेंडा को हटा देना चाहिए. उन्होंने इसे पाकिस्तान क्रिकेट के लिए काला दौर बताया. उन्होंने ये भी कहा कि अयोग्य लोगों को बाहर कर निकाल देना चाहिए. ये मोहसिन नकवी से
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।