Sports
बारिश में धुला टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल तो कैसे होगा विजेता का फैसला? जानें इसे लेकर ICC का नियम
T20 World Cup Semi Final Rain Rules: 2026 टी20 वर्ल्ड कप की चारों टीम सामने आ चुकी हैं. भारत, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड सेमीफाइनल में जाने वाली चार टीम हैं. पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. वहीं 5 मार्च को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने होंगी, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. प्रकृति पर किसी का बस नहीं, ऐसे में सेमीफाइनल मैचों के दौरान बारिश आ जाती है या फिर किसी अन्य कारण से मुकाबला रद्द हो जाता है, तो फाइनल में जाने वाली टीम का फैसला कैसे होगा. यहां जान लीजिए बारिश को लेकर ICC का नियम. सेमीफाइनल में बारिश आई, तो क्या है नियम? मान लीजिए 5 मार्च को बारिश के कारण भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच नहीं हो जाता है. ऐसे में रिजर्व डे का नियम लागू हो जाएगा.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।