Sports
बारिश ने बिगाड़ा खेल! IRE vs ZIM मैच हुआ रद्द, सुपर-8 से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-बी का मुकाबला उस वक्त सुर्खियों में आ गया, जब आयरलैंड क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया. पल्लेकेले में लगातार हो रही बारिश के कारण अंपायरों को मैच बिना टॉस करे ही मैच रद्द करने का फैसला लेना पड़ा, जिसका सीधा असर पॉइंट्स टेबल पर पड़ा है. इस मुकाबले के रद्द होने से सबसे बड़ा झटका ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को लगा है. अब ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए सुपर-8 में पहुंचने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है. वहीं जिम्बाब्वे इस ग्रुप से सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है. श्रीलंका पहले ही कर चुका था क्वालीफाई ग्रुप-बी से श्रीलंका क्रिकेट टीम पहले ही शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने तीनों मैच जीतकर 6 अंकों के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी थी. टीम का नेट रन रेट
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।