Sports
बारिश ने ऑस्ट्रेलिया को किया बाहर, जिम्बाब्वे ने सुपर-8 में किया क्वालीफाई; बिना टॉस के हो गया फैसला
2026 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को बारिश ने करारा झटका दिया है. लगातार बारिश की वजह से जिम्बाब्वे और आयरलैंड का मैच बिना टॉस के रद्द हो गया है. इसके साथ ही जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में क्वालीफाई कर गई है, और ऑस्ट्रेलिया 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लीग स्टेज से ही बाहर हो गया है. 2009 टी20 विश्व कप के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम लीग स्टेज से ही टूर्नामेंट से बाहर हुई है. जिम्बाब्वे और आयरलैंड का मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी महत्वपूर्ण था, लेकिन बारिश की वजह से यह मैच रद्द करार दे दिया गया है. पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाना था, लेकिन सुबह से ही पल्लेकेले में बारिश हो रही थी. मैच के समय लगातार मूसलाधार बारिश हुई और करीब ढाई घंटे के इंतजार के बाद मैच रद्द घोषित कर दिया गया. अगर जिम्बाब्वे आज हारती तो फिर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।