एनशॉर्ट्स
बाबिल खान ने फिर शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, कहा – भविष्यवक्ताओं की बातों से घुटता है दम
दिग्गज अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने अपने अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है. सोमवार को उन्होंने एक पोस्ट के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. फैंस भी उनके इस पोस्ट पर अपना जमकर रिएक्शन शेयर कर रहे हैं. 'अपने सारे झूठ खुद ही खत्म कर दिए हैं… 'उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'सुंदर चेहरे और घमंडी लोग, शायद अब मैं ऐसे लोगों पर भरोसा करने से बचूं. वो बच्चों जैसी मासूमियत अब खो गई है और उसे अब हम एक भूलभुलैया में ढूंढ रहे हैं. जो भी दुनिया में होता है, वो सब अचानक ही होता है, लेकिन किसी के जाने से कुछ बदलता नहीं है. ये दौर झूठे सच का है, जहां झूठ भी सच्चाई से बोला जाता है. भविष्यवक्ताओं से दम घुटता है, क्योंकि मैंने अपने सारे झूठ खुद ही खत्म कर दिए हैं.' इस कैप्शन में बाबिल ने अपनी भावनात्मक और मानसिक स्थिति को
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।