एनशॉर्ट्स
बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट कराने वाले पर अटैक, दिनदहाड़े शरीफ उस्मान हादी पर फायरिंग
पाकिस्तान के बाद अब भारत के एक और पड़ोसी देश बांग्लादेश में अज्ञात हमलावरों का खौफ दिखाई देने लगा है. बांग्लादेश में शेख हसीना के तख्तापलट में अहम भूमिका निभाने वाले युवा नेता शरीफ उस्मान हादी को बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. भारत-विरोधी बयानों के लिए कुख्यात शरीफ उस्मान हादी, बांग्लादेश में होने वाले आम चुनावों में हिस्सा लेने वाला था, लेकिन आम चुनावों की घोषणा के अगले दिन यानी शुक्रवार (12 दिसंबर, 2025) को उस्मान को उस वक्त गोली मार दी गई, जब वो टुकटुक-रिक्शा से जा रहा था. बेहद नाजुक बनी हुई है उस्मान हादी की स्थिति हमले के बाद उस्मान हादी को गंभीर हालत में ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार (12 दिसंबर, 2025) को दोपहर करीब 2:40 बजे भर्ती कराया गया. मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने तुरंत हादी का इलाज शुरू किया. डॉक्टरों ने कहा कि उस्मान के सिर के दाहिने हिस्से से
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।